हाईटाइड ALERT: मुंबई में भारी बारिश की आशंका, BMC ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
(Mumbai, Mumbai) मुंबई और थाणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश जारी है। इसकी वजह से महाराष्ट्र के हिंदमाता में वॉटर लॉगिंग की वजह से आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भारी बारिश की वजह हाई टाइड आने की भी संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुंबई के लोगों से सुरक्षित रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की। उन्होंने केंद्र की तरफ से महाराष्ट्र सरकार को हर संभव सहायता दिए जाने की बात कही।

मुंबई में दोपहर 3 बजे तक 105MM बारिश। BMC ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया। छत्रपति शिवाजी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर हवाई सेवा फिर शुरू। मुंबई और उसके आस-पास के इलाके में पिछले एक घंटे में 70 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। लोगों को समंदर से दूर रहने के लिए कहा गया।

सीएम ने कहा कि हमने बीएमसी आपदा प्रबंधन सेल और मुंबई पुलिस से बात की है साथ की मंत्रालय कर्मचारियों को जल्दी जाने को कहा है। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र सरकार ने सभी ऑफिसों में आदेश जारी किया। सरकार ने आदेश जारी किया कि अगर कर्मचारी जल्दी घर जाना चाहें तो जा सकते हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणड़वीस ने भी डिजास्टर कंट्रोल रूम जाकर हालात का जायजा लिया। सीएम ने कहा कि हमने बीएमसी आपदा प्रबंधन सेल और मुंबई पुलिस से बात की है साथ की मंत्रालय कर्मचारियों को जल्दी जाने को कहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।