दक्षिण मुंबई में डोंगरी के जेजे फ्लाइओवर के पास पांच मंजिला इमारत ढह गई। घटना गुरुवार सुबह की है। लगभग 8ः30 बजे भिंडी बाजार के पास पांच मंजिला इमारत अचानक गिर गई।बताया जा रहा है कि यह इमारत पहले से ही जर्जर अवस्था में थी। इसमें दो लोगों की मौत की खबर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसे पांचवाला बिल्डिंग कहते हैं। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। एनडीआरफ की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय लोग भी राहत बचाव के काम में जुटे हैं शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारत करीब 50 साल पुरानी है। इसमें 10 से 12 परिवार रह रहे थे। मलबे में 30-35 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अभी तक 5 लोगों को निकाला गया है और पास के अस्पताल में भेजा गया है। घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।