गोरखपुर कांड : बच्चों की मौत मामले में आरोपी डॉ. कफील खान गिरफ्तार
(India) बीआरडी मेडिकल कॉलेज ऐंड हास्पिटल के इन्सेफलाइटिस वॉर्ड के इंचार्ज रहे डॉक्टर कफील खान को STF ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग के अध्यक्ष थे। बता दें कि बीआरडी अस्पताल में 10 अगस्त की रात 30 अधिक बच्चों की मौत मामले में डॉक्टर कफील पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि ऑक्सिजन की कमी से इन बच्चों की मौत हुई, हालांकि अस्पताल प्रशासन और राज्य सरकार इस बात से इनकार करता रहा है। घटना के बाद सीएम योगी ने अस्पताल का दौरा किया था। इसके बाद डॉ. कफील को पद से हटा दिया गया था।

गौरतलब है कि डॉ. कफील उस समय सुर्खियों में आए थे जब मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि ऑक्सिजन की कमी के वक्त वह खुद अपनी गाड़ी से अपने दोस्तों और निजी अस्पतालों से ऑक्सिजन सिलिंडर लेकर बीआरडी अस्पताल पहुंचे थे। उस वक्त कफील की छवि एक 'मसीहा' के तौर पर सामने आई। हालांकि, बाद में कफील पर प्राइवेट अस्पताल चलाने सहित कई गंभीर आरोप लगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।