(India)
निर्मला सीतारमण देश की अगली रक्षा मंत्री होंगी। निर्मला को अरुण जेटली की जगह रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। जेटली के पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था। जेटली के पास वित्त मंत्रालय भी है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद निर्मला देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री होंगी। हालांकि इंदिरा ने पीएम रहते हुए रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के तीसरे विस्तार में निर्मला को प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। निर्मला के पास इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। निर्मला के अलावा पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। मुजफ्फरनगर के खतौली में रेल हादसे के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। पीएम मोदी ने उन्हें इंतजार करने को कहा था। सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय दिया गया है। नितिन गडकरी को सड़क परिवह मंत्रालय के साथ-साथ गंगा एवं जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले जल संसाधन मंत्रालय उमा भारती के पास था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।