राधे मां के खिलाफ दर्ज होगी FIR, डेरा सच्चा सौदा की तलाशी होगी - HC
(DELHI, DELHI) पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम और खुद को देवी बताने वाली राधे मां को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा की तलाशी लेने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि ये तलाशी रिटायर्ड जज की निगरान में होगी। वहीं खुद को देवी बताने वाली राधे मां के खिलाफ हाईकोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को फगवाडा निवासी सुरेंद्र मित्तल की याचिका पर सुनवाई करते हुए राधे मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिया है। कोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरेंद्र मित्तल ने बताया किया कि राधे मां उसे लगातार धमकी दे रही है कि वह उनके खिलाफ कुछ ना कहे।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि कुछ महीनों पहले राधे मां के खिलाफ पंजाब पुलिस से शिकायत की थी। कोर्ट ने पंजाब पुलिस को आदेश दिया है कि वह 13 नवंबर तक जवाब दाखिल करें।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज के एस पंवार को कोर्ट कमिश्रनर नियुक्त किया है जिनकी निगरानी में डेरा का सर्च ऑपरेशन होगा। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि वह डेरा का सर्च ऑपरेशन करने के बाद हाईकोर्ट में अपनी सील रिपोर्ट भी सौंपे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।