उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक ट्रेन हादसे की खबर आ रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस की 7 बोगियां ओबरा के नजदीक पटरी से उतर गईं। ये ट्रेन हावड़ा से जबलपुर की ओर जा रही थी। रेलवे ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया है। हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन ट्रेन दुर्घटना की वजह से इस रुट पर ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर पटरी कई भागों में टूटी हुई है। खबरों के मुताबिक ये हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ है। गनीमत ये थी उस वक्त ट्रेन की रफ्तार कम थी इस वजह से ट्रेन के डिब्बे सिर्फ पटरी से उतर गये। अगर ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होती तो अंजाम भयानक हो सकता था। रेल मंत्रालय के अधिकारी अब घटनास्थल पर पहुंचने लगे हैं। शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात बोगियों के पैसेंजर्स को बाकी कोच में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि पीयूष गोयल के रेल मंत्री बनने के बाद ये पहला रेल हादसा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।