राम रहीम के डेरा सच्चा में तलाशी अभियान जारी
(India) राम रहीम के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा वाले आश्रम में पुलिस और सुरक्षाबल के जवान दाखिल हो गए हैं। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा मुख्यालय में तलाशी का ऑर्डर दिया था। वहां हिंसा होने की संभावना को देखते हुए पेरामिलिट्री की 41 कंपनी, आर्मी के चार दस्ते और चार जिले की पुलिस लगाई गई है। बम निरोधक दस्ता भी वहां मौजूद है। सिरसा के आसपास कर्फ्यू लगा दिया गया है। खोजबीन चलने तक वहां कोई राहत नहीं दी जाएगी। डेरा की प्रवक्ता विपसना ने कहा है कि वे लोग हमेशा कानून का पालन करते हैं। उन्होंने समर्थकों से हिंसा ना करने की अपील भी की। डेरे के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। खबरों के मुताबिक, राम रहीम को जिस दिन दोषी पाया गया था उस दिन जो हिंसा हुई थी उसके लिए डेरे की तरफ से पांच करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।