एक पुलिस वाले पर आरोप लगाया गया है कि उसने महिला की डंडे से पिटाई की थी। इसके बाद युवक का परिवार थाने से चला गया और कुछ मिनटों बाद वे भीड़ को लेकर थाने पहुंच गए। उग्र भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया। हमले में स्थानीय लोगों ने पुलिसवालों पर जमकर पत्थरबाजी की। भीड़ ने पुलिस की चेतक जीप और एक 108 एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया। भीड़ पर काबू पाने के लिए पास के थानों से पुलिसवालों को बुलाया गया लेकिन भीड़ पर काबू पाना उनके बस की बात नहीं थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।