दोनों देशों के बीच हुए परमाणु रक्षा परिवहन समेत कई अहम समझौत
(DELHI, DELHI) देश की पहली बुलेट ट्रेन का शिलान्यास गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने किया। दोनों नेताओं ने एक साथ बटन दबाकर मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की नींव रखी।

इस परियोजना के शुरू होने के बाद 508 किमी का फासला महज 2 घंटे में तय होगा। मौजूदा समय में यह दूरी तय करने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। ट्रेन की रफ्तार 320 किमी/घंटे के करीब होगी।इसके अलावा आज दोनों देशों के बीच पांच लाख करोड़ रुपये के 15 करार भी हुए हैं। जिसमें रक्षा, परिवह, परमाणु ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन समेत कई और अहम करार शामिल हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।