खट्टा सिंह ने कोर्ट में कहा कि मुझे डर था कि वो मुझे और मेरे बेटे को मार डालेंगे। हमे धमकियां दी गई थीं। उसने बताया कि राम रहीम के डर से पहले गवाही से पटल गया था। खट्टा के वकील ने बताया, पहले राम रहीम के डर से उन्होंने 12 में से 7 स्टेटमेंट बदल दिए थे। लेकिन अब वो गवाही के लिए तैयार हैं। अब कोर्ट 22 सितंबर को कोर्ट तय करेगा कि खट्टा सिंह की गवाही लेनी है या नहीं।
गुरमीत बलात्कार के अपराध में रोहतक की सुनारिया जेल में बीस साल की सजा भुगत रहा है। सीबीआई की अदालत ने 25 अगस्त को राम रहीम को दो महिला अनुयायियों का बलात्कार करने का दोषी ठहराया था। गुरमीत आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुआ। हत्या के मामलों में वह प्रमुख साजिशकर्ता के तौर पर नामित है।
इस बीच, गुरमीत के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह के वकील नवकिरण सिंह ने कहा कि उनका मुवक्किल ने पंथ प्रमुख के खिलाफ नया बयान दर्ज कराने के लिए अदालत दरवाजा खटखटाया है। खट्टा हत्या के मामलों में एक गवाह है और 2012 में वह अपने बयान से मुकर गया था।
नवकिरण ने आरोप लगाया कि वह गुरमीत और उसके गुंडों के दवाब में मुकरा था। न्यायाधीश जगदीप सिंह की अदालत ने उसकी अर्जी पर सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख मुकर्रर कर दी है। सीबीआई अदालत इस समय पत्रकार राम चंदर छत्रपति और डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामलों की सुनवाई कर रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।