प्रधानमंत्री मोदी ने किया सरदार सरोवर बांध का उद्धाघटन
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को 67 साल के हो गए। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मना रही है। पीएम मोदी अपना जन्मदिन गुजरात में मना रहे हैं। वह शनिवार की रात को ही गुजरात पहुंच गए थे। मोदी ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। फिर उन्होंने सरदार सरोवर बांध का उद्धाघटन किया। खराब मौसम की वजह से चॉपर को उतरने में दिक्कत हुई। इसलिए कार्यक्रम लेट शुरू हुआ। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। इसके बाद मोदी नर्मदा के पास बन रहे सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा के काम को देखने जाएंगे। वह विशालकाय मूर्ति अगले साल के जून तक बनकर तैयार होनी है। बाद में पीएम कुछ और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।