10 दिन बाद फिर से खुला रेयान इंटरनेशनल स्कूल डरे-सहमे पहुंचे बच्चे भारी पुलिस बल तैनात
(India) दिल्ली से सटे गुरुग्राम का रेयान इंटरनेशनल स्कूल प्रद्युम्न की हत्या के बाद आज 10 दिन बाद खुल गया। इस दौरान स्कूल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन की मौजूदगी में खोला गया है। सुबह7,30 बजे से बच्चे आने शुरू हो गए। हालांकि स्कूल में सुरक्षा को ले कर अभिभावकों में चिंता बानी हुई थी। कई अभिभावक खुद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आये। लेकिन बच्चों को अंदर जाने के बाद भी काफी देर तक बाहर खड़े हो कर अंदर के हालात का अंदाजा लगाते रहे। वहीं बच्चों में भी उस घटना के बाद असमंजस की स्थिति दिखी। उधर सुरक्षा को देखते हुए स्कूल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

वरुण के वकील सुशील टेकरीवाल ने कहा, रेयान स्कूल खुलने से वहां मौजूद साक्ष्य और न्याय संबंधी सबूत नष्ट हो जाएंगे। इसके खत्म होने से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच सीधे तौर पर प्रभावित होगी। लिहाजा, स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद रखा जाना चाहिए जब तक कि सीबीआई अपनी प्रारंभिक जांच पूरी नहीं कर लेती.' टेकरीवाल ने कहा कि यह आशंका रविवार को प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने व्यक्त की है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।