वह किशोरी का कॉलेज जाने और उसके घर वापस आने तक पीछा करता था। यह युवक पिछले आठ महीनों से लड़की का पिछा कर रहा था। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया। जब इस बात की खबर किशोरी के घरवालों को पता चली तो उन्होंने आरोपी ड्राइवर को उसे छोड़ने को कहा।
लेकिन आरोपी शिवा ने लड़की के माता पिता की एक ना मानी, और वह उसे परेशान करता रहा। लड़की ने आरोपी की इन हरकतों से तंग आकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। उसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने सारे मामले को जानने के बाद आरोपी डाइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।