21 बच्चों सहित 225 लोगों की मौत लाखों तबाह
(DELHI, DELHI) मेक्सिको सिटी मंगलवार रात तेज भूकंप से थर्रा उठी थी। भूकंप से भारी जान माल का नुकसान हुआ। भूकंप से महज 5-6 सेकंड में इमारतें मलबे में तब्दील हो गई और लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। बचावकर्मी मलबे को हटाने में लगे हैं और बचे लोगों को निकालने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा हैं।

इस अभियान में सैनिक, पुलिस, असैन्य स्वयंसेवी शामिल हैं। अब तक कम से कम 21 बच्चों सहित 225 लोग मारे गए हैं। और 50 लाख लोग तबाह हो गए। सबसे अधिक नुकसान प्यूबेला, मोरेलोस और ग्यूरेरो में हुआ।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.1 थी, जबकि मेक्सिको के सीस्मोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। भूकंप के चलते उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आपदा पर दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट किया हम आपके साथ हैं और हमेशा आपके साथ रहेंगे। कुछ परिजनों ने अंदर फंसी दो लड़कियों के व्हाट्सएप संदेश मिलने की बात कही हैं। राष्ट्रीय असैन्य रक्षा एजेंसी के प्रमुख लुइस फेलिप पुएन्टे ने ट्वीट कर पुष्टि की कि भूकंप में 139 लोगों की मौत हो गई है।

उन्होंने ट्वीट में कहा कि मैक्सिको सिटी के दक्षिण में मोरेलास राज्य में 64 लोगों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मेक्सिको में विनाशकारी भूकंप के कारण 139 लोगों की मौत और बड़े पैमाने पर संपत्ति की क्षति पर दुख जताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र उसकी सहायता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आपको बता दें की मेक्सिको में 12 दिन के अंदर यह दूसरा भूकंप है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।