9 दिनों के उपवास पर हैं पीएम मोदी 28 सालों से रख रहे हैं व्रत
(DELHI, DELHI) गुरुवार से नवरात्र शुरू हो चुके हैं। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 9 दिन का उपवास रखेंगे। आज नवरात्र का पहला दिन हौ और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। नवरात्र 21 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर को समाप्त होगा। फिर 30 सितंबर को दशहरा मनाया जाएगा।
पीएम मोदी नवरात्र यह व्रत पहली बार नहीं रख रहे हैं। वो पिछले 28 सालों से पूरे 9 दिन का उपवास रखते हैं। खास बात यह है कि पीएम सिर्फ पानी पर उपवास रखते हैं। नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी नवदेवी की खास पूजा करते हैं। व्रत रखने के दौरान वो हमेशा की तरह कामकाज करते हैं।

नवरात्रि के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मोदी पिछले कई सालों व्रत रख रहे हैं इसलिए उनकी ये आदत इतनी पुरानी है कि उनके शरीर पर नवरात्र के नौ दिनों के उपवास का कोई फर्क नहीं पड़ता। वो इन दिनों रोजाना का काम वैसे ही करते हैं, जैसे नवरात्र के पहले या बाद में। नवरात्र के बाद विजयादशमी को मोदी शस्त्र पूजा भी करते हैं।
आपको बता दें कि बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री, 2001 से 2014 के बीच हर विजयादशमी पर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठकर मोदी शस्त्रपूजा किया करते थे और इसके सार्वजनिक प्रदर्शन में उन्हें कोई झिझक भी नहीं होती थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।