यह गिरफ्तारी बुधवार को आठ स्थानों पर छापेमारी के बाद देर रात की गई। इस दौरान ग्रेटर कैलाश में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कुद्दुसी के आवास की भी तलाशी ली गई थी। इसके अलावा भुवनेश्वर और लखनऊ में भी छापे मारे गए थे।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि मामले में गिरफ्तार हुए अन्य व्यक्तियों में लखनऊ में एक मेडिकल कॉलेज चलाने वाले प्रसाद एजुकेशनल ट्रस्ट के बीपी यादव और पलाश यादव एक बिचौलिया विश्वनाथ अग्रवाल और हवाला कारोबारी रामदेव सारस्वत शामिल हैं। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बुधवार को बताया था कि एक मेडिकल कॉलेज को नए छात्रों को प्रवेश देने से रोके जाने के मामले को कथित तौर पर रफा दफा करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।