05:05 pm: पीएम मोदी वाराणसी में लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। संबोधन के दौरान उन्होंने ने कहा कि मैं बुनकरों और शिल्पकारों को ये सौगात देते हुए अभिनंदन और उनकी प्रगति के लिए शुभकामनाएं देता हूं। ये भारत के सामर्थ्य का परिचय कराने वाली एक ऐसी कथा को संजोये हुए है जो भविष्य के दरवाजे को खोलने की ताकत रखते हैं।
05:00 pm: पीएम मोदी ने महामना एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी। महामना एक्सप्रेस वाराणसी से वरोडरा तक के लिए पहली डायरेक्ट ट्रेेन है। साथ ही उन्होंने ने जल एंबुलेंस व जल शव वाहन का उद्घाटन किया।
04:50 pm: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा 300 करोड़ रुपये से बना पं दीन दयाल हस्तकला संकुल राष्ट्र की जनता को समर्पित किया गया है। यह संकुल शिल्पकारों व बुनकरों की आय को बढ़ाएगा।
04:45 pm: यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा पीएम ने गरीबों किसानों युवाओं और मजदूरों के लिए जो काम किए हैं उनके लिए उनका अभिनंदन करता हूं। पीएम मोदी के प्रयास से 30 करोड़ लोगों के बैंक एकाउंट खोले गए हैं।
04:40 pm: पीएम मोदी बड़ा लालपुर के मंच पर पहुंचे। थोड़ी देर में महामना एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी।
04:00 pm: हैलिकॉप्टर से पीएम मोदी बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर पहुंचे। जहां पर पीएम ने इस सेंटर का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे।
03:05 pm: राज्यपाल राम नाइक और सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया
03:00 pm: पीएम मोदी का विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।