प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने बीएचयू वीसी वापस जाऔर और आजादी के नारे लगाए। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। उधर प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की रिपोर्ट तलब की है।
इस मामले में 1000 छात्र-छात्राओं पर केस दर्ज हो गया है और बीती रात 16 छात्र को हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया है। आज जिले के सभी डिग्री कॉलेज बंद हैं। इस मामले में भेलूपुर के सर्किल अधिकारी और एक एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) को हटा दिया गया है। छात्राओं का समर्थन करने काशी पहुंचे कांग्रेस नेता राजबब्बर को भी कल गिरफ्तार कर लिया गया। वे कैंपस के बाहर धरने पर बैठे थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।