हनीप्रीत ने कहा कि अब वह पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का रुख करेंगी और कानूनी सलाह लेंगी। बता दें कि हनीप्रीत राजद्रोह के केस का सामना कर रही हैं। पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में हनीप्रीत के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज है। हनीप्रीत पर आरोप है कि उसने साध्वियों से रेप के दोषी राम रहीम को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रची थी।
न्यूज चैनल्स को दिए इंटरव्यू में इतने दिनों तक गायब रहने के सवाल पर हनीप्रीत ने कहा कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा, 'मैं हरियाणा से किसी तरह दिल्ली गई। अब हरियाणा-पंजाब कोर्ट में जाऊंगी।' सरेंडर के सवाल पर हनीप्रीत ने कहा कि वह कानूनी सलाह लेंगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।