बीएसएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बीके यादव शहीद हो गए हैं उनका शव SO मेस से बरामद किया गया। वहीं आतंकियों के पास से 5 किलो का आईईडी बरामद हुआ है। ये विस्फोटक बीएसएफ कैंप के गेट से मिला है कहा जा रहा है कि पहले आतंकवादी ने इस विस्फोटक को अपने पास रखा था।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि 182 बटालियन कैंप पर हुए हमले में सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गए।
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया बीएसएफ के दो जवान और एक पुलिस कर्मी हमले में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हमला सुबह चार बजे हुआ था। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी अभी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी 182वीं बटालियन के शिविर के परिसर की एक इमारत में छिपे हुए थे।
पुलिस ने बताया कि हवाईअड्डे पर अब देश से बाहर जाने वाले लोगों को जाने की अनुमति दे दी गई है जहां पहले विमानों का परिचालन गोलीबारी की वजह से रोक दिया गया था। आतंकवादी गोगोलैंड में बीएसएफ की 182वीं बटालियन के मुख्यालय में घुस गए थे। इस बटालियन पर श्रीनगर हवाईअड्डे के रनवे की सुरक्षा का जिम्मा है। शिविर के निकट पुराना श्रीनगर वायु क्षेत्र है जिसका परिचालन भारतीय वायुसेना करती है। इलाके में बीएसएफ और सीआरपीएफ के प्रशिक्षण केंद्र भी हैं। हवाईअड्डे के आस-पास स्थित स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।