आपको बता दें कि हरियाणा पुलिस पंजाब में जिरकपुर—पटियाला रोड से गिरफ्तार किया। गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में वांछित हनीप्रीत 38 दिनों से फरार चल रही थी।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने मंगलवार को बताया कि बताया कि प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत को जिरकपुर—पटियाला रोड से गिरफ्तार किया गया। संधू ने कहा हमने उसे गिरफ्तार किया है। बलात्कार मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में वांछित 43 लोगों की सूची में हनीप्रीत का नाम सबसे ऊपर है। इन घटनाओं में 41 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए।
पंचकुला में पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस आयुक्त एएस चावला ने बताया एसआईटी प्रभारी (मुकेश कुमार) ने उसे पंजाब में जिरकपुर—पटियाला रोड से गिरफ्तार किया। उसे हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में पूछताछ के लिए पंचकूला लाया गया है।
चावला ने बताया (25 अगस्त को राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद) हिंसा में उसकी भूमिका की जांच की जाएगी। फरार रहने के दौरान जिसने उसे शरण दी या समर्थन दिया उनको भी पेश किया जाएगा। चावला ने यह भी कहा कि हनीप्रीत के साथ एक और महिला थी। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया हनीप्रीत एक इन्नोवा एसयूवी में सफर कर रही थी और उसके साथ एक और महिला थी। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस को भी इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी गई है।
चावला से जब पूछा गया कि क्या हरियाणा पुलिस को हनीप्रीत के बारे में पंजाब पुलिस से जानकारी मिली तो उन्होंने कहा हमारे पास जो खुफिया जानकारी हैं हम इस मोड़ पर उन सभी को साझा नहीं कर सकते कि किन लोगों ने हमारी मदद की। पत्रकारों ने जब पूछा कि हनीप्रीत को कहां रखा गया है तो चावला ने कहा ये सभी अभियान के ब्योरे हैं जिन्हें मैं साझा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता 25 अगस्त को राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा के संबंध में हनीप्रीत से पूछताछ करना है। उन्होंने कहा जब हम विस्तार से उससे पूछताछ करेंगे कि किस ने किस का समर्थन किया किस ने गुनाह किया किन जगहों पर वह छिपी और किसने उसे शरण दी तो ये सारी चीजें सामने आएंगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।