अखिलेश यादव आगरा एक्सप्रेस वे से मंगलवार शाम की सैफई पहुंच गए थे धर्मेन्द्र यादव और अंशुल यादव बुधार सुबह आवास पर पहुंचे जिसके बाद चारो युवा नेताओं ने कई घंटे तक मंत्रणा की। पूरी वार्ता को वैसे तो गुप्त रखा गया है लेकिन जो बातें छन कर सामने आयीं उसके अनुसार मुलायम सिंह यादव कार्यसमिति में आने को राजी हो गए हैं परिवारिक सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव ने फोन पर चाचा शिवपाल यादव से भी बात की है और उनके भी कार्यसमिति में पहुंचने की उम्मीद है। परिवार के लोगों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो कार्यसमिति के बाद फिर से पूरी पार्टी एक हो जाएगी इसका क्या फार्मूला होगा यह भी तय हो चुका है।
अखिलेश से मिलने के इंतजार में तमाम सपा नेता सैफई पहुंचे लेकिन वह परिवार के दूसरे युवा नेताओं के साथ कार में बैठे और तेजी से आगरा के लिए निकल गए। और अन्य किसी से उन्होंने बात नहीं की माना जा रहा है कि कार्यसमिति की किसी रणनीति का पहले वह खुलासा नहीं करना चाहते थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।