(India)
संघ प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर उनका काफिला गुजर रहा था। रास्ते में उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मोहन भागवत मथुरा की तरफ जा रहे थे। हादसे में वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। रिपोर्टों में बताया गया है कि मथुरा के सुरीर इलाके के पास मोहन भागवत के काफिले में शामिल एक कार का टायर फटने से हादसा हो गया। संघ प्रमुख बिल्कुल सुरक्षित हैं। हादसे में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बाद में दूसरी गाड़ी में बैठकर वह आगे के लिए रवाना हो गए। मथुरा में उनका कार्यक्रम है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।