दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत जामनगर पहुंचे पीएम मोदी
(India) पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत शनिवार को जामनगर पहुंचे। वह अपने गृहनगर वडनगर के अलावा द्वारका, गांधीनगर और भरूच भी जाएंगे। यहां वह कई नए प्रॉजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे। चुनाव से ऐन पहले पीएम के दौरों और नए प्रॉजेक्ट्स को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

बता दें कि महीने भर के वक्त में यह मोदी का तीसरा गुजरात दौरा है। 14 सितंबर को ही मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन की नींव रखी थी। इसके बाद, 17 सितंबर को अपने बर्थडे के मौके पर भी राज्य में थे। यहां उन्होंने सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया और एक रैली को संबोधित किया। इसके तीन हफ्ते बाद, पीएम दोबारा से आज राज्य में होंगे। प्रॉजेक्ट्स के उद्घाटन के अलावा, वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।