J&K में एनकाउंटर सेना ने बारामूला में जैश कमांडर खालिद को किया ढेर
(Ganderbal, Srinagar) जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि लाडूरा में सेना को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना ने यहां पर एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस के मुताबिक सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सर्च पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दी। सेना ने घेराबंदी इतनी मजबूत कर ली थी कि कोई भी आतंकी भागने में कामयाब न हो पाए। उमर खालिद पाकिस्तान का रहने वाला है और वह जैश के लिए कश्मीर में रिक्रूटमेंट करने में काफी अहम था। पुलिस की मानें तो खालिद का माना जाना बड़ी कामयाबी है। वहीं रविवार को बडगाम में आतंकियों के हमले में एक जूनियर वारंट ऑफिसर के शहीद होने की खबरें हैं।

रविवार रात को बडगाम के बीरवाह में दरांग इलाके में एक एनकाउंटर में 24 पंजाब रेजीमेंट के सूबेदार राजकुमार शहीद हो गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एसपी वैद की मानें तो खालिद कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था और ऐसे में उसका मारा जाना एक बड़ी सफलता है। खालिद नॉर्थ कश्मीर में सेना के कैंपों पर होने वाले कई हमलों में शामिल था। वह खासतौर पर पुलिस को निशाना बनाता था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।