जम्मू एवं कश्मीर : मुठभेड़ में वायुसेना की गरुड़ फोर्स के दो कमांडो शहीद
(India)
जम्मू एवं कश्मीर के बंदीपुरा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। इस दौरान दो आतंकवादी भी मारे गए। हमले में भारतीय वायुसेना की गरुड़ फोर्स के दो कमांडो शहीद हुए हैं। कमांडोज की एक टीम सेना के साथ ऑपरेशन ट्रेनिंग के लिए थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि सुरक्षा बलों और आतंवादियों के बीच मुठभेड़ बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके में हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिबल गांव में हुई मुठभेड़ में एक अन्य जवान घायल हो गया है। एक घर में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद बुधवार तड़के सुरक्षा बलों ने परिबल गांव को घेर लिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बल जैसे ही उस घर के पास पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे हुए थे तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोली चलानी शुरू कर दी, जिससे जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मौके पर ढेर हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, “इस गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए। उनमें से दो गंभीर रूप से घायल जवानों ने बाद में दम तोड़ दिया।”

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।