पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया
(India)
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यहां सेना ने मुठभेड़ में दो आतंकी वसीम शाह और हाफिज निसार को मार गिराया है। सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। गौरतलब है कि इस साल मुठभेड़ में अबतक 171 आतंकी मारे जा चुके हैं। दूसरी तरफ खुफिया सूत्रों ने दिवाली पर दहशत फैलाने की पाकिस्तान की नापाक योजना का खुलासा किया है। टाइम्स नाऊ के अनुसार इंटेलिजेंस एजेंसी के सूत्रों ने सूचना दी है कि जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में गुलमर्ग के रास्ते आतंकी जाकिर मूसा समेत 12 पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की है। इनकी योजना सेना के कैम्प को निशाना बनाने और कश्मीर में दहशत फैलाने की है। इन आतंकियों ने दो दिन पहले ही एलओसी के पास मीटिंग की है और भारत में हमले की प्लानिंग पर चर्चा की है। जाकिर मूसा जम्मू-कश्मीर में अलकायदा यूनिट का प्रमुख है। उसने अलकायदा से जुड़े अंसार जज्बात-उल-हिन्द नाम के आतंकी संगठन के चार अन्य लोगों के साथ बडगाम जिले के खानसा इलाके के पथरी क्षेत्र में बैठक की है। इस दौरान मूसा ने आतंकियों को मोबाइल के सिम कार्ड बदलने की सलाह दी। इंटेलिजेंस इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।