सिंह ने सीमा पर बिना वजह गोलीबारी करने तथा आतंकवादी भेजने को लेकर पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि उसे समझ जाना चाहिए कि अब देश में कांग्रेस की ढुलमुल सरकार नहीं है बल्कि मोदी जी की सरकार है। ऐसे में पाकिस्तान की नापाक हरकत लंबे समय तक नहीं चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के समय में सुरक्षाबलों के बंधे हाथ अब खोल दिये गये हैं तथा सरकार ने इसे आतंकवादियों से कडाई से निपटने और पाकिस्तान के सीमा पार से होने वाले हमलों का करारा जवाब देने के स्थाई आदेश दे दिये गये हैं। पहले हमला करने को तो नहीं कहा गया पर जवाब देने में गोलियों का हिसाब भी नहीं रखने को कहा गया है।
गृहमंत्री सिंह ने गुजरात के सूरत जिले के बारडोली में सत्तारूढ भाजपा की गुजरात गौरव यात्रा के क्रम में एक चुनावी सभा में कहा कि सरदार पटेल ने जैसे जूनागढ और हैदराबाद की रियासतों को कडाई से भारत में मिलाया था अगर नेहरू जी ने उन्हें ही कश्मीर के मामले की भी जिम्मेदारी दे दी होती तो आज यह कोई समस्या हीं नहीं होता। पर ऐसा नहीं किया गया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।