गौरतलब है कि ‘नया अयोध्या’ प्लान के तहत उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में सरयू नदी के पास भगवान राम की एक विशाल मूर्ति बनाने की तैयारी कर रही है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य के पर्यटन विभाग ने इसकी एक प्रेजेंटेशन गवर्नर राम नाइक को दिखाई थी। कुछ अधिकारियों ने कहा था कि सरकार के स्लाइड शो में भगवान राम की मूर्ति 100 मीटर रखने की बात कही गई है, लेकिन यह फाइनल नहीं है। राज भवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पर्यटन विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अवनीश कुमार अवस्थी ने यह प्रेजेंटेशन बनाई थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।