पीएम  मोदी ने किया एआईआईए का उद्धाटन, 157 करोड़ की लागत से बना है  आयुर्वेद संस्थान
(India) आयुर्वेद दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का तोहफा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भर में लोग एक बार फिर प्रकति की तरफ लौट रहे हैं। ऐसे समय में आयुर्वेद के लिये माहौल तैयार करना मुश्किल नहीं होगा। लोग न सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य बल्कि तंदरूस्ती की तरफ भी आकर्षित हुये हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आयुर्वेद को मजबूत बनाने की जरूरत है। पीएम ने कहा कि देश के हर जिले में आयुर्वेद से जुड़े अस्पताल होने चाहिये, सरकार इस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विशेषज्ञों को ऐसी दवायें खोजने की जरूरत है जो मरीजों को तत्काल राहत दें और दुष्प्रभावों को दूर रखें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।