टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उस अज्ञात शख्स ने छात्र से कहा, “तुम्हें इस काम में मदद के लिए 65 लाख रुपए दिए जाएंगे। परेशान मत हो, तुम सुरक्षित रहोगे। क्या तुम राजी हो?” दोबारा वह शख्स तकरीबन दो बजकर 46 मिनट पर ऑनलाइन आया और उसने छात्र को लूजर (हारने वाला) कहा। साढ़े तीन बजे उसका फिर संदेश आया, जिसमें उसने कहा कि वह भारत आने की योजना बना रहा है। लेकिन जब छात्र ने जवाब दिया कि वह भारत से प्यार करता है और उसे तबाह होते नहीं देखना चाहता, तो उधर से संदेश में लिख कर आता है, “हम भारत को तबाह नहीं करेंगे। हम तो सिर्फ एक इंसान को मारना चाहते हैं।”
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।