फर्जी स्टांप पेपर घोटाला: मुख्य आरोपी तेलगी की हॉस्पिटल में मौत
(India) अरबों रुपये के फर्जी स्टाम्प पेपर घोटाले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी की सोमवार रात बेंगलुरु के एक अस्पताल में मौत हो गई। न्यूज एजेंसी वार्ता की खबर के मुताबिक यरवदा जेल के एक अधिकारी ने बताया कि तेलगी (65) की मौत बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में हुई है। वह पिछले 11 सालों से जेल में था।
समानांतर अर्थव्यवस्था चलाने वाले अब्दुल करीम ने कई साल यरवदा जेल में बिताए थे और खराब स्वास्थ्य के आधार पर उसकी पत्नी और बेटी की ओर से बार-बार किए गए आग्रह के बाद तेलगी को बेंगलुरु की पराप्पान अग्रहार जेल में शिफ्ट किया गया था। वह पिछले कई सालों से कई शारीरिक बीमारियों से जूझ रहा था।
अब्दुल करीम का भाई अजीम तेलगी खानापुर निगम परिसद में एक अच्छे पद पर है और वह भी स्टाम्प घोटाले का सह आरोपी बनाया गया था। तेलगी कनार्टक में बेलगांव जिले के खानापुर गांव का रहने वाला था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।