ताजमहल के लेकर पिछले दिनों से लगातार नेताओं के बयान सामने आ रहे है कोई इसे खूबसूरत कब्रस्तिान बता रहा है तो कई इसे पुराना शिव मंदिर। इस बीच सोमवार को ताजमहल में सेंट्रल टैंक के बराबर में ग्राउंड में कुछ युवक पहुंच गए और शिव चालीसा पढ़ने लगे। आवाज सुनकर सीआईएसएफ के जवान पहुंच गए।
उन्हें पकड़कर ऑफिस में ले गए। युवकों ने माफीनामा लिखा उसके बाद ही उन्हें जाने दिया गया। पकड़े गए युवक हाथरस के हैं। उनके नाम दीपक शर्मा, अनुज कुमार, शिवम वशिष्ठ, शशांक पांडेय, अतुल अवस्थी बताए गए हैं। सीआईएसएफ कमांडेंट ब्रजभूषण ने बताया कि इन लोगों को माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।