फिक्की के एक कार्यक्रम से इतर रावत ने संवाददाताओं से कहा कि जम्मू-कश्मीर पर सरकार की मौजूदा नीति से राज्य के हालात में व्यापक सुधार हुआ है।
यह पूछे जाने पर कि इंटेलिजेन्स ब्यूरो के पूर्व प्रमुख दिनेश्वर शर्मा को वार्ताकार नियुक्त करने से क्या राज्य में सेना के अभियान प्रभावित होंगे रावत ने कहा मेरा एक शब्द में उत्तर है नहीं ऐसा नहीं होगा।
सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सभी पक्षों के साथ सतत् बातचीत के लिए सोमवार को शर्मा को अपना विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया।
यह पूछने पर कि क्या शर्मा की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि कश्मीर पर सरकार की कठोर नीति काम नहीं कर रही है सेना प्रमुख ने कहा मुझे ऐसा नहीं लगता। आपके दिमाग में जो चल रहा है वह सही नहीं है। सरकार की नीति फलदायी रही है। सरकार मजबूत स्थिति में रहते हुए बात कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सीमा पार से होने वाली घुसपैठ के मामलों में कमी आयी है और कुल मिला कर राज्य के हालात में सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा हमने नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों को मार गिराया है जिससे हालात में सुधार हुआ है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।