सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे ताजमहल, झाड़ू लगाई
(India) अयोध्या, बुंदेलखंड, बिजनौर और बनारस के बाद गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा दौरे पर पहुंच गए। ताज को लेकर चल रहे घमासान के बीच योगी ताज महल का दीदार करने पहुंचे। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह वह आगरा पहुंचें। उन्होंने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर सफाई अभियान में भी हिस्सा लिया। योगी ने मुंह पर मास्क लगाकर वहां झाड़ू भी चलाया। उनके साथ उनकी कैबिनेट सहयोगी रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद हैं। ताज महल पर पिछले कई दिन से जारी विवादों के बाद गुरुवार को सीएम योगी के यहां दौरे पर सबकी नजर रहेगी। हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक है कि आखिर इस खूबसूरत स्मारक के सामने सीएम की तस्वीर कैसी आएगी। सीएम के इस दौरे पर राजनीतिक बयानबाजी भी हो चुकी है। गुरुवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इशारों मे ही चुटकी ली।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।