सीबीएसई ने आगामी 2018 बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी.....
(DELHI, DELHI) सीबीएसई ने आगामी 2018 बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। जहां मार्च में परीक्षा लेने की तैयारी चल रही है वहीं बदले हुए परीक्षा पैटर्न की जानकारी विद्यार्थियों को मॉडल प्रश्नपत्र 2017-18 के माध्यम से दी जा रही है। इसके अलावा मार्किंग स्कीम की भी जानकारी विद्यार्थी प्रश्नपत्र के माध्यम से ले पायेंगे। 2009 के बाद सीबीएसई ने 12वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। मल्टीपल च्वाइस के प्रश्नों को हटा दिया गया है। अब शॉर्ट और लांग टाइप प्रश्न ही रहेंगे।
बदले हुए पैटर्न की जानकारी छात्रों को एक महीने पहले ही सीबीएसई ने दी है। हर साल नवंबर के अंतिम सप्ताह में बोर्ड मॉडल प्रश्नपत्र जारी करता था। लेकिन इस बार अक्टूबर में ही छात्रों को दे दिया गया है। मॉडल प्रश्नपत्र के साथ बोर्ड ने मार्किंम स्कीम की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी है। इससे किस प्रश्न पर कितने अंक होंगे इसकी जानकारी विद्यार्थियों को मिल जायेगी।
12वीं में विद्यार्थी अधिक से अधिक स्कूल की पढ़ाई से जुड़ें कांसेप्ट क्लियर हो इसके लिए 12वीं के पैटर्न में बदलाव किया गया है। प्रश्नपत्र में सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या अधिक की गयी है।
मॉडल प्रश्नपत्र मिलने से विद्यार्थी अपनी तैयारी उसी के अनुसार कर पायेंगे। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र डाल दिया है। इससे विद्यार्थी अपनी तैयारी पहले से कर पायेंगे। इस मॉडल प्रश्नपत्र की तैयारी का फायदा छात्रों को सेंटअप परीक्षा में भी होगा। दिसंबर मे सेंटअप परीक्षा होने के पहले विद्यार्थी प्रश्नपत्र से तैयारी कर पायेंगे।
तीन घंटे की परीक्षा होगी
एक अंक के सात प्रश्न होंगे। हर प्रश्न का उत्तर 30 से 40 शब्दों में देना होगा
दो पैटर्न पर प्रश्न रहेंगे। शॉर्ट और लांग
हर प्रश्न का जवाब देना अनिवार्य होगा
मल्टीपल च्वाइस के प्रश्न को हटा दिया गया है
कुछ विषयों में पांच तो कुछ विषयों में आठ अंक के भी प्रश्न पूछे गये हैं
आठ अंक के प्रश्नों को पहली बार जोड़ा गया है। इसका उत्तर 350 शब्दों में देना होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।