भारतीय डीजीएमओ ने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा जवाबी गोलीबारी केवल पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकवादियों के समर्थन में की जाने वाली फायरिंग के जवाब में करती है। उन्होंने ये साफ किया कि भारतीय सेना सभी मानकों के अनुरूप कार्य करती है और कभी भी नागरिकों को निशाना नहीं बनाती है।
गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को महानिदेशक मिलिट्री ऑपरेशंस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने कहा था कि भारतीय सेना देश की रक्षा में पूरी तरह से सक्षम है। देश की रक्षा में सेना को जो भी टास्क मिलेगा, वह पूरी ईमानदारी व बहादुरी से निभाएगी। मसूरी के सेंट जॉर्ज कॉलेज के वार्षिक खेल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए डीजीएमओ ले.ज. अनिल कुमार भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में सेना के आवागमन को सुगम बनाने के लिए भारतीय सेना और सरकार लगातार गंभीरता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने चीन और डोकलाम मसले से जुड़े किसी भी सवाल पर जवाब देने से इन्कार कर दिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।