ट्रांसफॉर्मर फटने से 14 लोगों की मौत
(India)
राजस्थान के जयपुर में मंगलवार (31 अक्टूबर) को ट्रांसफॉर्मर फटने से एक गांव के 14 लोग मारे गए और 7 घायल हो गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना शाहपुरा कस्बे खाटूलई गांव में हुई। राज्य के ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।पुष्पेंद्र ने कहा, ‘हमने धमाके की वजह जानने के लिए एक कमेटी बनाई है३ आमतौर पर ऐसा (धमाका) होता नहीं है।” राजस्थान सरकार ने शाम को मृतक के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड ने मौके पर जाकर हाल-चाल लिया। रिपोर्ट के अनुसार, इलाके की एक बारात ट्रांसफॉर्मर के पास से गुजर रही थी कि तभी उसमें जोरदार धमाका हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पिघलता तेज बच्चों और महिलाओं पर घिरा और उनके कपड़ों ने फौरन आग पकड़ ली। चीख-पुकार मची तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गए। वहां से घायलों को बाहर निकालने व हालात काबू करने में अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने अभी तक धमाके की वजह पर कुछ नहीं कहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।