एनटीपीसी हादसे में मरने वालों की तादाद 25 तक पहुंची
(India)
उत्तर प्रदेश में ऊंचाहार के एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट में बुधवार को हुए हादसे में मरने वालों की तादाद 25 हो गई है। 22 लोगों को रायबरेली के हॉस्पिटल में, जबकि 3 को लखनऊ के हॉस्पिटल मृत घोषित किया गया। करीब 100 लोग जख्मी हैं। इस हादसे के बाद विक्टिम्स के परिवारों से मिलने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सूरत से रायबरेली पहुंच गए हैं। बुधवार को उन्होंने ट्वीट करके दुख जताया था। बताया जा रहा है कि हादसा बॉयलर पर प्रेशर बढ़ने की वजह से हुआ था। यहां 500 मेगावॉट का छठा नया प्लांट 200 मेगावॉट के लोड के साथ चल रहा था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।