मनीला रवाना होने से पहले पीएम मोदी की ओर से आधिकारिक बयान दिया गया था और उन्होंने कहा था, 'यह मेरी फिलीपींस की पहली द्विपक्षीय यात्रा है जहां मैं आसियान-भारत सम्मेलन और ईस्ट एशिया सम्मेलनों में हिस्सा लूंगा।' पीएम मोदी का मानना है कि इन सम्मेलनों में हिस्सा लेना भारत की आसियान देशों के साथ संबंध मजबूत करने के की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रविवार को सम्मेलन से अलग डिनर पर पीएम मोदी ने ट्रंप समेत कई नेताओं से मुलाकात भी की। इंदिरा गांधी के बाद मोदी पहले ऐसे पीएम हैं जो मनीला गए हैं और ऐसे में कोई भारतीय पीएम का 36 वर्षों बाद मनीला पहुंचा है। आसियान यानी एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस, 10 देशों का वह संगठन है जिसे आपसी व्यापार और रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।