(India)
इंडिया का मोस्ट वांटेड डॉन और मुंबई बॉम्ब ब्लास्ट की मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम कास्कर की तीन संपत्तियां नौ करोड़ रुपए में नीलाम हो गईं। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट इलाके में स्थित इंडियन मर्चेंट चैंबर में आज ये नीलामी हुई। इसमें रौनक अफरोज होटल, डाम्बरवाला बिल्डिंग, शबनम गेस्ट हाउस इमारत शामिल हैं। बता दें कि पहले भी इनकी निलामी की तारीख निकाली गई थी। लेकिन पिछली बार इसे कोई खरीद नहीं सका। इस बार बुरहानी ट्रस्ट ने इन संपत्तियों को खरीदा है। खबरों के अनुसार एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने नीलामी के लिए आवेदन किया था। दाऊद को दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में कई संपत्तियों का मालिक माना जाता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।