गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस को लेकर करीब दो दिन पहले इंटेलीजेंस एजेंसियों की ओर से एक अलर्ट जारी किया गया था। इस अलर्ट में कहा गया था कि लश्कर-ए-तैयबा के कुछ आतंकी हिंडन समेत उत्तर प्रदेश के कुछ अहम एयरबेसेज को निशाना बना सकते हैं। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) की ओर से रविवार को एक रिपोर्ट में एयरबेसेज पर बढ़ते आतंकी खतरे के बारे में आगाह किया था। इस रिपोर्ट में कहा गया था, श्लश्कर-ए-तैयबा के छह से सात आतंकी उत्तर प्रदेश में इंडियन एयरफोर्स के बेसेज खासतौर पर हिंडन को निशाना बना सकते हैं।श् इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि लश्कर, एयरबेस को निशाना बनाने के लिए बेचैन हो रहा है। शुरुआती इनपुट्स के मुताबिक कुछ आतंकी जिनकी संख्या छह से सात हो सकती है वह कश्मीर में इस तरह के हमलों के लिए तैयार हो रहे हैं। यह हमला तड़के चार बजे के आसपास हो सकता है जब गार्ड बदले जाते हैं। आतंकी एके-47 राइफल्स, ग्रेनेड लॉन्चर्स और हैंड ग्रेनेड्स से लैस हो सकते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।