आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक व आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर आज अयोध्या जाएंगे। सुबह 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और सीधे मणिराम छावनी जाएंगे। रामलला के दर्शन के अलावा वे संतों से मुलाकात करेंगे। श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज सहित अन्य संतों से भेंट कर रामजन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद विवाद के सम्बन्ध में सभी संतों की राय जानेंगे। इसके साथ ही वह मुस्लिम पक्षकारों से भी भेंट करने उनके आवास जाएंगे। इसके उपरांत तोताद्रि मठ में वह अपने भक्तों से भेंट करेंगे। देर शाम वह लखनऊ वापस जाएंगे। इससे पहले उनके आगमन के मौके पर अधिकांश संतों का समर्थन जुटाने का प्रयास बंगलुरु से आए उनके प्रतिनिधि स्वामी भव्य तेज की ओर से किया गया। इसी सिलसिले में उन्होंने दिगम्बर अखाड़ा में महंत सुरेश दास व दंतधावन कुंड के महंत नारायणाचारी के साथ संत समिति के अध्यक्ष व सनकादिक आश्रम के महंत कन्हैया दास रामायणी व रामायणी रामशरण दास के अलावा अन्य संतों से भेंट की। इसके साथ ही वह गुरुदेव को रिसीव करने के लिए लखनऊ रवाना हो गए। इस बीच बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाजी महबूब के भी लखनऊ पहुंचने की खबर है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।