अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अभिषेक सिंह सोम ने ऐलान किया है कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की गर्दन काटने वाले को पांच करोड़ का इनाम देंगे। गौरतलब है कि फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पद्मावती का किरदार निभा रही हैं।
सोम का कहना है कि पद्मावती के किरदार को इस फिल्म में गलत ढंग से दर्शाया गया है। इससे पूरा क्षत्रिय समाज आहत है। उन्होंने कहाकि इतने धरना-प्रर्दशन और विरोध के बाद भी फिल्म रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इस लिए अब क्षत्रिय आरपार की लड़ाई को तैयार हैं। उन्होंने कहाकि दीपिका और संजय लीला भंसाली देश छोड़ दें नहीं तो मरेंगे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहाकि दोनों को अब कोई पुलिस या सुरक्ष बचा नहीं पाएगी। पुलिस -प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।