PAK ने चूड़ियां नहीं पहन रखीं, उनके पास एटम बम...
(DELHI, DELHI) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने एक बार पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को पाकिस्तान का हिस्सा बताया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के पीओके वापस लेने के बयान पर नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि परमाणु बम से लैस पाकिस्तानियों ने क्या चूड़ियां पहन रखी हैं? उन्होंने शनिवार को एक जनसभा में बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने एक पाकिस्तान बनाया और अभी भारत के कितने और टुकड़े करेंगे?
फारूक अब्दुल्ला ने कहा हां मैंने यह कहा था कि पीओके उनका पाकिस्तान है। क्या उन्होंने पाकिस्तान चूड़ियां पहन रखी हैं? उनके पास भी परमाणु बम हैं। क्या आप चाहते हो कि हम उनके हाथों मारे जाएं? आप महलों में बैठे हैं। सीमा पर रहने वाले गरीब आदमी के बारे में सोचिए जो रोज बमबारी के शिकार होते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में बीजेपी के नेता मुसलमानों को धमका देते हैं। उन्होंने कहा हिंदुस्तान तुम्हारे बाप का नहीं है। किसी को आप जोर-जबरदस्ती वोट देने के लिए नहीं कह सकते हैं। इसी जोर-जबरदस्ती के बल पर आपने एक पाकिस्तान तो बना लिया अभी और कितने टुकड़े करोगे। कहां-कहां करोगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।