आईसीजे में फिर चुने गए दलवीर भंडारी
(International) इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत के उम्मीदवार दलवीर भंडारी को बड़ी जीत प्राप्त हुई है। जज के चुनावों में ब्रिटेन द्वारा अपनी ऐन मौके पर उम्मीदवारी वापस लेने के बाद जस्टिस भंडारी ने वर्ल्ड कोर्ट में दोबारा जज का पद हासिल कर लिया है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में हुए इन चुनावों में जनरल एसेंबली ने जस्टिस भंडारी को 183 वोट दिए, तो वहीं सिक्यूरिटी काउंसिल द्वारा उन्हें 15 वोट मिले। जस्टिस भंडारी के वर्ल्ड कोर्ट में फिर से जज बनने के बाद सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर भंडारी को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए लिखा वंदे मातरम – भारत ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के चुनाव में जीत हासिल की। जय हिंद।
बता दें कि भंडारी और ब्रिटेन के क्रिशटॉफर ग्रीनवुड के बीच जस्टिस के चुनाव में कांटे की टक्कर थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब वर्ल्ड कोर्ट में ब्रिटेन का जस्टिस नहीं होगा। सिक्यूरी काउंसिल के स्थायी सदस्यों में यूएस, रूस, फ्रांस और चीन ने ग्रीनवुड के पक्ष में मतदान किया। ब्रिटेन सिक्यूरिटी काउंसिल का पांचवा स्थायी सदस्य है। 12वें राउंड की वोटिंग होने से पहले यूएन में ब्रिटेन के स्थायी प्रतिनिधि मैथ्यू रायक्रॉफ्ट ने यून जनरल एसेंबली के अध्यक्षों और सिक्यूरिटी काउंसिल को पत्र लिखकर ग्रीनवुड की उम्मीदवारी वापस लेने की बात कही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।