नौसेना का बिना पायलट वाला विमान उड़ान भरते समय दु्र्घटनाग्रस्त...
(DELHI, DELHI) भारतीय नौसेना का दूर से नियंत्रित किया जाने वाला विमान (आरपीए) आज यहां नौसैनिक अड्डे के बाहर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि हादसा आज सुबह हुआ जब इस्राइल निर्मित पायलट रहित विमान ने नौसेना हवाई अड्डे से नियमित अभ्यास के लिए उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना तकनीकी कारणों के चलते हुई।
विज्ञप्ति के अनुसार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरने के बाद एक आरपीए सर्चर नौसैनिक हवाईअड्डे आईएनएस गरूड़ के उत्तर में दुर्टनाग्रस्त हो गया। वह नियमित निगरानी अभियान पर था। उसने कहा बहरहाल न कोई हताहत हुआ और न ही किसी संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचा है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड का गठन किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि दुर्टना से हवाई पटटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।