कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायूमर्ति सी़ हरी शंकर की पीठ ने याचिकाकतार् से कहा कि वह संबंधित मंत्रालय से संपर्क करे जो इसपर फैसला लेगा। दिल्ली के मौलाना अंसार रजा की ओर से दायर याचिका पर अदालत सुनवाई कर रही थी। स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले रजा ने अपनी याचिका में कहा है कि श्रीनगर से सांसद ने पाकिस्तान का समर्थन किया है और भारत का अपमान किया है इसलिए तुरंत जांच करके उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
अब्दुल्ला ने कुछ दिनों पहले एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि पाकिस्तान ने चूडि़यां नहीं पहन रखी हैं और उसके पास भी परमाणु बम है वह भारत को जम्मू-कश्मीर के अपने कब्जे वाले हिस्से पर नियंत्रण नहीं करने देगा। बता दें कि पिछले हफ्ते फारूक ने कहा था कि पीओके पाकिस्तान का है। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में पार्टी कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा था कि हम कब तक कहते रहेंगे कि पीओके हमारा हिस्सा है यह पीओके उनके बाप की जागीर नहीं है। पीओके पाकिस्तान में है और यह जम्मू-कश्मीर भारत में है। उन्होंने कहा था कि 70 साल हो गए लेकिन वे भारत इसे पीओके हासिल नहीं कर सके।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।