(India)
धवार (22 नवंबर) सुबह उत्तर प्रदेश नगर पालिकाओं, नगर निकायों और नगर परिषदों के चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। पहले चरण में 24 जिलों में मतदान हो रहा है जिनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पूर्व संसदीय क्षेत्र गोरखपुर शामिल है। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ। पहले चरण में जिन जिलों में मतदान हो रहा है उनमें राज्य के वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी का संसदीय क्षेत्र कानपुर समेत पहले चरण में बिजनौर, हाथरस, आगरा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती, सोनभद्र और हापुड़ इत्यादि जिले शामिल हैं। राज्य में कुल 16 नगर निगमों, 198 नगर पालिकाओं और 438 नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे एक दिसंबर को आएंगे। ये चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे। दूसरे तरण में राज्य के 25 जिलों के मतदाता 26 नवंबर को मतदान करेंगे। तीसरे चरण में 29 नवंबर को बाकी 26 जिलों के मतदाता स्थानीय चुनाव के लिए मतदान करेंगे। इन चुनाव में 3.32 करोड़ मतदाता 36,269 मतदान बूथ पर वोट डालेंगे जिसके लिए कुल 11,389 मतदान केंद्र बनाए गये हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।