दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस मिसाइल ने भारतीय वायु सेना की ताकत काफी बढ़ा दी है। इसे डीआरडीओ ने रूस के साथ ब्रह्मोस एयरोस्पेस नाम के जॉइंट वेंचर के माध्यम से विकसित किया है। ब्रह्मोस को धरती समुद्र या हवा कहीं से भी लॉन्च किया जा सकता है। इस मिसाइल की रफ्तार ध्वनि की गति से भी तीन गुना ज्यादा है। हाल में इसकी रेंज 290 किमी से बढ़ाकर 450 किमी की गई थी। यह मिसाइल कम ऊंचाई पर उड़ान भरती है और रडार की पकड़ में नहीं आती।
ब्रह्मोस का 12 जून 2001 को सफल लॉन्च किया गया था। इसका नाम भारत की नदी ब्रह्मपुत्र और रूस की नदी मस्कवा को मिलाकर रखा गया है। दुनिया में किसी भी एयर फोर्स के लिये यह मिसाइल गेम चेंजर साबित हो सकती है। 22 नवंबर 2017 को भारत ने लड़ाकू विमान सुखोई से इस विमान को सफलतापूर्वक दागा। दागी जाने वाली इस मिसाइल का वजन 2.5 टन था। यह सुखोई विमान पर तैनात किया जाने वाला अब तक का सबसे
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।